{"_id":"69c01d93353d912d7f04991e","slug":"40000-rupees-withdrawn-from-youths-account-after-hacking-his-mobile-phone-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150667-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवक का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवक का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर के मोहल्ला कोट शेर खां निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रकम को ब्लॉक करवा दिया है।
मोहल्ला कोट शेर खां निवासी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक उनके मोबाइल का डिस्प्ले बंद हो गया। काफी कोशिश के बाद भी फोन काम नहीं कर रहा था। जब उन्होंने जानकारों को दिखाया तो पता चला कि फोन हैक हो गया था। करीब एक घंटे बाद जब फोन सामान्य हुआ तो बैंक से आए मैसेज देखकर पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
ठगों ने उनके खाते से 40,400 रुपये यूपीआई के जरिए दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। रविवार को बैंक बंद होने के कारण पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर अपने खाते सीज कराए और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई धनराशि को ब्लॉक करवा दिया है। पुलिस अब उन खातों की डिटेल खंगाल रही है, जिनमें पैसा भेजा गया था।
Trending Videos