सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest against the municipal team that arrived to cut trees on the old GT Road, commotion

Bulandshahar News: पुराना जीटी रोड पर पेड़ काटने पहुंची पालिका टीम का विरोध, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Protest against the municipal team that arrived to cut trees on the old GT Road, commotion
सिकंदराबाद के पुराना जीटी रोड पर पेड़ काटने का विरोध करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुराना जीटी रोड पर बनाए गए डिवाइडर के चलते सड़क की चौड़ाई कम होने के बाद नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटने का आदेश जारी किया गया। जब पालिका टीम मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पालिका की टीम को मजबूरन वापस लौटना पड़ा।
Trending Videos

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डिवाइडर बनने के बाद से क्षेत्र में लगातार हादसे बढ़ गए हैं। आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह कम होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों के अनुसार, जब दो बड़े वाहन आमने-सामने आते हैं तो लंबा जाम लग जाता है जिससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि डिवाइडर बनने के बाद अब तक 8 से 10 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना आवश्यकता के डिवाइडर बनाया गया है और अब पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन पेड़ काटे गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नवीन शर्मा, जीतू पंडित, अजय , शाबिर, रामौतार, अजय कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडर का निर्माण कराया गया है। रास्ते में अवरोध पैदा करने वाले पेड़ों को वन विभाग की अनुमति लेकर हटाया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को भी हटाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। वहीं, नगर पालिका ईओ शिवराज सिंह ने बताया कि वन विभाग से एक पेड़ को काटने की अनुमति मिली थी। पालिका टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध किया तो उन्हें वापस लौटकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed