सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Relief from the heat, drizzle accompanied by thunderstorm, mercury drops by six degrees

Bulandshahar News: गर्मी से राहत, आंधी संग हुई बूंदाबांदी, छह डिग्री गिरा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Relief from the heat, drizzle accompanied by thunderstorm, mercury drops by six degrees
बुधवार शाम के समय इस तरह का रहा मौसम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/नरसेना/सलेमपुर/अहमदगढ़/बुगरासी। पिछले कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से छह डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान कम होकर 36 डिग्री पर पहुंच गया। पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार अब कई दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
Trending Videos


लगातार बदल रहे मौसम के बीच पिछले काफी दिनों से तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया था। ऐसे मौसम के बीच लू चलने लगी और आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, मंगलवार को मौसम बदला और आंधी आई। पूरी रात बादलों की आवाजाही बनी रही और बुधवार सुबह के समय आंधी संग बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और आमजन ने गर्मी से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूरा दिन बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 36 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 44 फीसदी रही और हवा की गति 10 किलोमीटर के आसपास दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 38 और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।



कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट हुई है। इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक रहने की संभावना है। इस बीच आंधी संग बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच अच्छी बारिश होने का भी अनुमान जताया जा रहा है। आंधी आने से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed