{"_id":"69f237f7ef62b5e5f509eb8b","slug":"ganga-expressway-will-change-the-picture-of-connecting-districts-arun-kumar-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-153299-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिंग जनपदों की बदलेगी तस्वीर: अरुण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिंग जनपदों की बदलेगी तस्वीर: अरुण कुमार
विज्ञापन
लाडपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान मंचासीन प्रभारी मंत्री व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/स्याना/बीबीपनगर। जनपद से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का बुधवार को हरदोई में प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण किया। वहीं, लोकार्पण कार्यक्रम का बीबीनगर क्षेत्र के गांव लाडपुर में लाइव प्रसारण देखा गया। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने से बुलंदशहर समेत 12 जनपदों की तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही सभी जिलों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ स्टार्टअप योजना का भी विकास होगा। वहीं, लोकार्पण से पूर्व एलईडी स्क्रीन बंद हो जाने पर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हुई।
हरदोई जिले से वर्चुअल माध्यम से 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लाडपुर में आयोजित हुए लाइव प्रसारण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। वहीं, कार्यक्रम में लाडपुर के अलावा जिलेभर से लोग लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक रास्ता नहीं है, बल्कि पूर्व-पश्चिम को जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम है। इससे व्यापार बढ़ने के साथ किसानों की उन्नति का नया रास्ता खुलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को हरा-भरा बनाने में सभी को सहयोग देना है। गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास लगभग 500 हेक्टेयर में पांच लाख 50 हजार पौधों को रोपित किया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर जिले को गंगा एक्सप्रेसवे की अनमोल सौगात दी है। जिले में 11 किमी की परिधि से गंगा एक्सप्रेसवे होकर गुजर रहा है। यह एक्सप्रेसवे न केवल किसानों और व्यापारियों के लिए वरदान है, बल्कि यहां इंडस्ट्री कॉरिडोर भी विकसित होंगे। प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों में देश की तकदीर बदल दी। मुख्यमंत्री के आने के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और विकास की बयार चल पड़ी। कहा कि अब किसानों की सब्जी, फल देश के कोने-कोने में पहुंच जाएंगे, माल खराब होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
कहा कि पहले यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ था, सड़के अच्छी नहीं थी। अब सड़कें, पुल, बिजली, थाना, अग्निशमन केंद्र, स्कूल और बड़े-बड़े विकास कार्य हो रहे हैं। आपदा की स्थिति में भी इस एक्सप्रेसवे का उपयोग विशेष रूप से किया जा सकेगा। यहां लड़ाकू विमानों की लैंडिंग कराई जा सकती है और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में विमानों के माध्यम से भोजन व दवाइयों की आपूर्ति संभव होगी।
इसके अलावा किसानों के लिए भी यह एक्सप्रेसवे लाभकारी होगा। जिससे कृषि उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को जिले की सड़कों ने लिंक किया जाएगा। जिससे जिले के लोग एक्सप्रेसवे पर सफर कर सकेंगे। साथ ही इसे जेवर एयरपोर्ट से भी लिंक किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। कार्यक्रम समापन के बाद प्रभारी मंत्री समेत अन्य ने किया पौधरोपण बीबीनगर के लाडपुर स्थित राष्ट्रीय निर्माण इंटर कॉलेज के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसरों संग पौधरोपण किया। साथ ही जल देकर उनके संरक्षण करने की ग्रामीणों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
--
लाइव प्रसारण के दौरान दो बार डिस्प्ले से टूटी कनेक्टिविटी, समापन से पूर्व जाने लगे लोग
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पूर्व दो बार लाइव प्रसारण चल रही डिस्प्ले की कनेक्टिविटी हट गई। लाइव प्रसारण बंद हो जाने पर डीएम, सीडीओ और एडीएम प्रशासन ने कार्य कर रहे कर्मचारी के पास पहुंच कनेक्टिविटी हटने का कारण पूछा। सीडीओ व एडीएम प्रशासन ने कर्मचारी को फटकार भी लगाई। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के लोकार्पण से पूर्व प्रसारण चालू हुआ तो सभी ने राहत की सांस ली, लेकिन इस बीच काफी ग्रामीण उठकर चलने लगे। जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य मंचासीन जनप्रतिनिधियों ने रोकने का भी प्रयास किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम में भी कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी।
--
मंच पर ये रहे मौजूद
प्रभारी मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अनीता लोधी, शिकारपुर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
--
गंगा एक्सप्रेसवे से नहीं मिलेगा जिले को लाभ: राकेश भाटी
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण तो कर दिया। लेकिन बुलंदशहर की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। भाजपा के जनप्रतिनिधि, विधायक व सांसद गंगा एक्सप्रेसवे को कोई कट तक नहीं दिला पाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर बुलंदशहर की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण जनपद बुलंदशहर में होकर डीपीआर बनाया गया था। अब भाजपा के नेताओं की असफलता के चलते एक्सप्रेसवे हापुड़ व संभल आदि होते हुए बनाया गया। आज तक रेलवे लाइन की भी सौगात नहीं मिल सकी है। इस सौतेले व्यवहार का जिले की जनता भाजपा सरकार को 2027 व 29 में होने वाले चुनाव में वोट की चोट से जवाब देगी। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Trending Videos