सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Preparations begin to shift the emergency to the new building of the medical college.

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में इमरजेंसी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin to shift the emergency to the new building of the medical college.
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय परिसर में बने मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जल्द इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने अधीनस्थ अफसरों संग नए भवन के इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
Trending Videos


सदर तहसील के पास और जिला चिकित्सालय परिसर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का 236.21 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया गया। मेडिकल कॉलेज में जहां द्वितीय वर्ष का शिक्षण सत्र चल रहा है, वहीं चिकित्सालय परिसर में नवंबर माह से धीरे-धीरे ओपीडी का संचालन शुरू हो गया। यहां पर सर्जरी, मेडिसिन विभाग, यूरोलॉजी, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जरी और पेन क्लीनिक की ओपीडी का संचालन हो रहा है। वहीं, अब जल्द ही इमरजेंसी की सुविधाएं भी शुरू होने जा रही है, जो ग्राउंड फ्लोर पर चलेगी। इसके लिए जरूरी उपकरण लगाए जा चुके हैं। साथ ही इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए मशीनें भी आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

कोट

मेडिकल कॉलेज के नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर जल्द इमरजेंसी का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इमरजेंसी के बाद ओपीडी की सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed