सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   6.38 lakh cardholder families are being linked to the group

Bulandshahar News: समूह से जोड़े जा रहे 6.38 लाख कार्डधारक परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
6.38 lakh cardholder families are being linked to the group
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए इन परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत जिले में कुल 4,84,001 पात्र गृहस्थी व अंत्योदय और 1,54,690 जीरो पावर्टी परिवारों को चिह्नित किया गया है। इन परिवार की महिलाओं को समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र परिवार की एक महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें प्रशिक्षण, ऋण सुविधा और विपणन में सहयोग मिल सके। इससे महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, डेयरी, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन, अगरबत्ती, मसाला, पापड़ व अन्य घरेलू उद्योगों से आय अर्जित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय और जीरो पावर्टी परिवारों का सर्वे करा लिया गया है। इन परिवारों को चिह्नित कर महिलाओं को एसएचजी से जोड़ा जा रहा है। इन महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर सशक्त बनाया जाना है।
सहायता समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं को नियमित बचत की आदत डाली जाएगी और उन्हें बैंक ऋण से जोड़ा जाएगा। समूहों के माध्यम से बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराकर छोटे-छोटे रोजगार शुरू कराए जाएंगे। इसके साथ ही उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed