UP Crime: जमीनी विवाद में खून-खराबा, दीवार फांदकर घर में घुसा चचेरा भाई, ताऊ को चाकू से गोद डाला
Murder In Bulandshahr: बुलंदशहर में जमीनी विवाद के चलते 64 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के नारऊ गांव में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर अविवाहित 64 वर्षीय आनंद की हत्या कर दी। मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नारऊ गांव निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि उनके पति भानु प्रकाश शर्मा की नोएडा में परचून की दुकान है और वहीं पर वह बच्चों के साथ रहते हैं। गांव में संतोष शर्मा और उनके अविवाहित जेठ आनंद स्वरूप (64) रहते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को भोजन करने के बाद संतोष अपने कमरे में सोने चली गईं और अंदर से कमरा बंद कर लिया। आनंद स्वरूप बाहर आंगन में सो रहे थे।
तभी रात करीब डेढ़ बजे उनको जेठ आनंद स्वरूप के चीख सुनाई दी। उन्होंने खिड़की से देखा तो गांव में रहने वाला अभिषेक शर्मा चारपाई पर पड़े आनंद स्वरूप पर चाकुओं से वार कर रहा था। संतोष ने शोर मचाया और अन्य ग्रामीणों को आवाज लगाई। शोर सुनकर अभिषेक वहां से घर की दीवार फांदकर बाहर भाग गया। बाहर एक कार पहले से खड़ी, जिसमें आरोपी का साथी कार को चालू कर बैठा था।
ग्रामीणों के आने से पहले आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़े आनंद स्वरूप को देख परिजन बिलख उठे। तभी घायल आनंद स्वरूप ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार भी पुटीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। संतोष शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आनंद स्वरूप के चचेरे भाई अभिषेक शर्मा व एक अज्ञात खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आनंद स्वरूप का परिवार के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।
आनंद स्वरूप पर चाकू से कई वार किए गए हैं। घटनास्थल पर एक तमंचा भी बरामद हुआ, जो शायद भागते हुए आरोपी का वहीं गिर गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाई अभिषेक समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इसमें पुलिस टीम की ओर से घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। - अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात
बड़े पापा बोलते थे छोटे भाई के बच्चे
संतोष शर्मा ने बताया कि उनके जेठ आनंद स्वरूप ने शादी नहीं की थी। वह शुरूआत से अपने छोटे भाई भानु शर्मा के साथ रहते थे। भानु शर्मा के छह बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी की शादी हो गई। तीन बेटियां और बेटा अपने पिता के साथ नोएडा में ही रहते हैं। गांव में संतोष शर्मा और उनके जेठ अकेले रहते थे। आनंद स्वरूप खेती कर परिवार पालन पोषण करते थे। आनंद स्वरूप अपने छोटे भाई की बेटियों को अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे। इसलिए बच्चे भी उनको बड़े पापा कहते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.