सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A child who had come to his maternal grandparents' house drowned in the Ganges while bathing.

Bulandshahar News: ननिहाल में आया बच्चा नहाते समय गंगा में बहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
A child who had come to his maternal grandparents' house drowned in the Ganges while bathing.
विज्ञापन
अहार। ननिहाल आया आठ साल का बच्चा उमर खां मंगलवार को नहाते समय गंगा में बह गया। सूचना पर स्थानीय गोताखोर और पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के गांव गढ़ी सलेमपुर निवासी उमर अहार में ननिहाल में गर्मी की छुट्टी मनाने आया हुआ था। मंगलवार की दोहर करीब तीन बजे वह एक दोस्त के साथ कच्चे गंगा घाट पर घूमने गया था। गर्मी होने के कारण वह गंगा में नहाने लग गए। इसी दौरान उमर का पैर अचानक फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्त और किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बताया कि गोताखोर ढूंढने के लिए लगा दिए गए हैं। अभी तक उमर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed