{"_id":"6a3abfdc557b32a1a60c8147","slug":"case-registered-against-friend-for-allegedly-killing-a-young-man-by-beating-him-with-a-brick-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113166-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ईंट से पीटकर युवक की हत्या के आरोप में दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ईंट से पीटकर युवक की हत्या के आरोप में दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा। महेश वाटिका में सोमवार दोपहर को मिले शव के मामले में मृतक कमल (28) के पिता राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने उसके दोस्त अजीत पर शराब के नशे में ईंट से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।
गांव नगला शेखू निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खुर्जा के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में वह चौकीदार हैं। वहीं दूसरी कंपनी में उनका बेटा कमल (28) मजदूरी करता था। कमल की सिद्धेश्वर मंदिर कॉलोनी निवासी अजीत के साथ दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे।
रविवार को उन्होंने अपने बेटे कमल और अजीत को साथ शराब पीते हुए देखा था। शव मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दो युवक खजूर के पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। ऐसे में उन्होंने विवाद के चलते ही अपने बेटे की ईंट से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले में अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।