{"_id":"6a3abfa474636f350c0b5a9d","slug":"sweltering-humidity-caused-heavy-sweating-all-day-a-dust-storm-arrived-in-the-afternoon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-157963-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पूरे दिन उमस ने छुड़ाए पसीने, दोपहर बाद आई आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पूरे दिन उमस ने छुड़ाए पसीने, दोपहर बाद आई आंधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर/सलेमपुर/बीबीनगर/सिकंदराबाद। हर रोज की तरह मंगलवार को भी दिन भर चली गर्म हवाओं से उमस का माहौल रहा। दोपहर बाद आई आंधी का असर सिकंदराबाद क्षेत्र में अधिक रहा। इसके बाद भी उमस से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
सोमवार पूरी रात बादलों की आवाजाही रही। मंगलवार दिन निकलते ही धूप निकली। दोपहर में बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इसके बावजूद भी लोगों को पसीना पोछते और बचाव करते देखा गया। सुबह से लेकर शाम तक उमस से राहत नहीं मिली और चिपचिपाहट ने भी लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद अचानक आंधी आई। आंधी आने से उड़ी धूल से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 37 फीसदी और हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी जल्द उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं बन रही है। इस तरह का मौसम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बना है। इस समय बारिश की जरूरत है। बारिश होने से ही उमस से कुछ राहत मिल सकती है।