{"_id":"6a3abd188fe936dc0e0494e7","slug":"5-new-vocational-trades-to-be-introduced-in-government-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-157946-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राजकीय विद्यालयों में शुरू होंगे 5 नए व्यावसायिक ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राजकीय विद्यालयों में शुरू होंगे 5 नए व्यावसायिक ट्रेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 22 राजकीय इंटर कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा का अवसर मिलेगा। कौशल विकास मिशन के तहत इन सभी राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच व्यावसायिक ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। कक्षा-11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक ट्रेड का चयन कर सकेंगे।
जिले के इन विद्यालयों में योजना का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ही युवाओं को ऐसा व्यावहारिक कौशल उपलब्ध कराना है जिनका उपयोग वे आगे चलकर नौकरी या स्वरोजगार के लिए कर सकें।
अगस्त से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों की ओर से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इससे उच्च शिक्षा के साथ रोजगार संबंधी संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के अनुरूप लागू की जा रही है।
इससे विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर पर ही कौशल आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।
जिले के 22 राजकीय इंटर कॉलेज में पांच व्यवसायिक ट्रेड में छात्र-छात्राओं को अगस्त से प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से पहल शुरू हो गई है।