सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A conspiracy was hatched to ensnare someone in a honeytrap in order to grab land.

Bulandshahar News: जमीन हड़पने के लिए हनीट्रैप में फंसाने की रची साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched to ensnare someone in a honeytrap in order to grab land.
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी। जमीन को हड़पने के लिए यूपी पुलिस में कार्यरत दरोगा भाई ने अपने सगे भाई को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रच दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गैंग की महिला समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी दरोगा अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
Trending Videos

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि गांव उल्हेड़ा थाना गुलावठी निवासी राकेश कुमार का अपने भाई नीरज कुमार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नीरज कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर जनपद रामपुर में तैनात हैं। नीरज कुमार ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से हनीट्रैप गैंग चलाने वाले जौलपुर की मड़ैया थाना पटवाई जनपद रामपुर निवासी ओमकार सिंह के साथ मिलकर राकेश कुमार को हनीट्रैप में फंसाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अनुसार इंदरा कॉलोनी विजय नगर गाजियाबाद, मूल निवासी मध्यप्रदेश निवासी रानी नाम की महिला को राकेश कुमार के साथ फोन पर बात करने के लिए कहा गया। जिसके बाद रानी राकेश कुमार से फोन पर बात करने गली। गत छह मई को रानी ने राकेश को मिलने के लिए हापुड़ बुलाया और हापुड़ में घुमाने के लिए कहा। इस दौरान रानी ने राकेश के साथ अपने मोबाइल में फोटो खींच लिए। अगले दिन रानी ने फोन कर राकेश से पांच सौ रुपये की मांग की।
राकेश ने अपने परिचित से यूपीआई से उसके खाते में रुपये डलवा दिए। जिसके बाद अगले दिन रानी ने राकेश को फोन कर 20 हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो शाजिश में शामिल लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला समेत गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी दरोगा अभी फरार है।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम पवन सैनी निवासी गोशाला रोड कस्बा व थाना चंदौसी जनपद संभल, मुनेश कुमार निवासी मोहल्ला ससादक सराय सिरी थाना हजरतनगर गढी जनपद संभल, राजू निवासी न्यू कृष्ण नगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर बताए। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी ओमकार सिंह पर 26, पवन सैनी पर नौ, मुनेश पर विभिन्न थानों में चार आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed