सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Second Surgery Successful for Victim Injured in Celebratory Firing

Bulandshahar News: हर्ष फायरिंग में घायल का दूसरा ऑपरेशन सफल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Second Surgery Successful for Victim Injured in Celebratory Firing
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के सुनारों वाली गली में हर्ष फायरिंग में सिर में गोली लगने से घायल हुए रेयांश का नोएडा के एक निजी अस्पताल में दूसरा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया है, हालांकि उसे अभी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
Trending Videos

19 फरवरी को नगर की सुनारों वाली गली में एक शादी समारोह था। इसी दौरान पिस्टल से की गई हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े रेयांश (8) के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने मोहल्ला निवासी किशोर पर हर्ष फायरिंग करने और उसके पिता पर हर्ष फायरिंग के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पिता, पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार करते हुए बाल सुधार गृह और पिता को जेल भेज दिया था। परिजनों ने घायल रेयांश को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उसका सिर का ऑपरेशन किया था। रेयांश के चाचा संस्कार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को रेयांश का दूसरा ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और रेयांश की हालत सुधार की ओर है। मगर अभी उसे आईसीयू में चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed