{"_id":"69bed6b72db0e115120a3228","slug":"a-cylinder-exploded-in-khurja-and-caused-a-fire-in-the-house-causing-damage-worth-lakhs-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111923-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के अरनिया खुर्द गांव स्थित घर में आग लगने के बाद जला हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया खुर्द गांव में शुक्रवार रात को रसोई में रखे सिलिंडर में आग लगने के बाद धमाके साथ वह फट गया। गनीमत रही कि घटना से पहले ही परिवार के लोग घर से बाहर आ गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस दौरान घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी और चार बच्चे समेत 15 लोग घर के अंदर थे। आग की वजह से घर में रखा पांच लाख रुपये तक का सामान जल गया।
अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरनिया खुर्द गांव निवासी चमन ने बताया कि वह और उनका भाई पिंटू मजदूरी करते हैं। दोनों भाइयों का परिवार संयुक्त रूप से एक ही मकान में रहता है।
शुक्रवार को उनको घर में नवरात्र के अवसर पर ज्योति जलाई जा रही थी। इसको लेकर रात को पूजा चल रही थी। इस दौरान चमन की पत्नी रिंकी, दो बच्चे, पिता जगदीश, छोटा भाई पिंटू, पिंटू की पत्नी कमलेश व उसके दो बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा घर में माता रानी की अखंड ज्योति जलाने वाले पुजारी समेत मंडली के पांच लोग मौजूद थे। इस दौरान पिंटू रसोई में दूध को गर्म होने के लिए गैस चूल्हे पर रखकर आ गया। थोड़ी देर में कुछ सामान जलने की गंध आई तो देखा की सिलिंडर में आग की लपट निकल रही है, जो चूल्हे के ऊपर तक जा रही है। पिंटू ने आग शांत करने के लिए कपड़ा डाला तो उसमें भी आग लग गई। यह देख पीड़ित परिवार और ज्योति मंडली के लोग से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया और रसोई के अलावा अन्य कमरों तक आग फैल गई।
सूचना पर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसा करीब रात दस बजे के थे तो दमकल की टीम दस बजकर 20 मिनट पर पहुंच गई थी। टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
चमन ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि नवरात्र के अवसर पर उनके घर में भी जागरण हो। इसको लेकर उनके छोेटे भाई पिंटू व उन्होंने मिलजुल कर रुपये जोड़े और जागरण का आयोजन कराने जा रहे थे। शनिवार रात को घर में छोटा सा जागरण था, जिसमें सभी रिश्तेदार व गांव के लोग आने वाले थे। इसी के चलते एक दिन पहले ज्योति जलाई गई थी।
Trending Videos