सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A five-member team will prepare health certificates for the Amarnath Yatra

Bulandshahar News: पांच सदस्यीय टीम बनाएगी अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
A five-member team will prepare health certificates for the Amarnath Yatra
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 पर जाने वाले शिवभक्तों के जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके बाद चिकित्सालय प्रशासन ने चार चिकित्सा अधिकारी और ऑन ड्यूटी ईएमओ को नामित कर शासन को सूची भेजी है। वहां से अभी अनुमति मिलनी शेष है। पैनल में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रदीप मित्तल, परामर्शदाता (नेत्र सर्जन), डॉ. पीके झा, चिकित्सा अधिकारी (आर्थोपेडिक) डॉ. राज बहादुर, चिकित्सा अधिकारी (ईएनटी) डॉ. अरुण और ऑन ड्यूटी ईएमओ को नामित किया गया है। प्रमाणपत्र पर अन्य किसी चिकित्सक के हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अभी नोडल अधिकारी का नाम घोषित किया है। पैनल पर सहमति मिलने का इंतजार है। संभावना है एक-दो दिन में आदेश प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed