सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The weather changed, the fair was full of viral patients

Bulandshahar News: बदला मौसम, मेले में वायरल के मरीजों की भरमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, the fair was full of viral patients
अहमदगढ़ पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देते फार्मासिस्ट। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़/शिकारपुर/खुर्जा। मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों को परामर्श के साथ जांच व दवा की सुविधा दी गई। वायरल के अलावा खांसी, उल्टी, त्वचा रोग, सीने में दर्द, हड्डी, नेत्र समेत अन्य बीमारी के मरीज भी शामिल रहे।
Trending Videos

नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर आरोग्य मेले में सीएचओ भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। जोड़ों में दर्द होने पर शकुंतला देवी परामर्श लेती मिलीं तो खांसी होने पर अंश ने परामर्श व दवा ली। सीएचओ भगत सिंह ने बताया कि मेले में अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित रहे। खुर्जा क्षेत्र के गांव धरपा पीएचसी पर आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. अंजली शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिली। सुरेश ने बताया कि बेटे को कुत्ते ने काट लिया, जिसे एआरवी लगवाने आया हूं। डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि मेले में 26 मरीजों ने परामर्श लिया। जिसमें बुखार व खांसी के सात, कुत्ता काटने के छह व शेष अन्य बीमारियों के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारपुर क्षेत्र के गांव जखेता पीएचसी आरोग्य मेले में डॉ. आशीष कुमार शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। राजीव ने बताया कि बेटी पारुल को उल्टी हो रही है जो न रुकने पर परामर्श व दवा ली है। फार्मासिस्ट विश्वनाथ जायसवाल ने बताया कि 49 मरीजों में अधिकांश बुखार, खांसी व उल्टी लक्षण के मरीज रहे। सभी को ब्लड जांच व दवा दी गई। अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श व दवा वितरित करते मिले। भानुप्रकाश ने बताया कि बेटे को बुखार होने पर दवा ली है। फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने बताया कि मेले में 27 मरीजों को परामर्श दिया। इसमें बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारी के मरीज रहे। वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, गिरधारी नगर, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों ने चिकित्सकों से जांच व परामर्श लिया।




सभी पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में करीब 3500 मरीजों ने परामर्श, जांच व दवा की सुविधा का लाभ लिया। सर्वाधिक मरीज वायरल के रहे। इसके अलावा उल्टी-दस्त, खांसी, हड्डी रोग व नेत्र रोग आदि के रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed