{"_id":"69dbd04e3efc73bace011525","slug":"by-march-2027-pure-drinking-water-will-reach-25000-households-in-the-city-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-152022-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मार्च 2027 तक नगर के 25 हजार घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मार्च 2027 तक नगर के 25 हजार घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
बुलंदशहर ऊपर कोट के सरायधारी में पाइप लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के 25 हजार परिवारों के लिए अच्छी खबर है। इन परिवार को जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलेगा। अब अमृत योजना द्वितीय के तहत ऐसे सभी परिवारों को मार्च 2027 तक पेयजल की आपूर्ति मिलने लगेगी। इसके लिए 37 वार्डों में 175 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के साथ चार ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य किया जाएगा। जलनिगम की इस योजना पर 58 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
सीमा वृद्धि के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में शामिल की गई बहुत सी कॉलोनियों में अब भी पानी की पाइप लाइन नहीं है। वहीं, बहुत से पुराने क्षेत्रों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे नगर में निवास करने वाले बहुत से लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वह हैंडपंप, सबमर्सिबल के पानी पर निर्भर है। पालिका के 37 वार्डों में 52,690 आवास है। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय आशीष कुमार ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के अन्तर्गत नगर के 37 वार्डों में 175 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएगी।
वहीं, जलापूर्ति को निर्बाध बनाने के लिए नगर के मामन के रोड पर पालिका के एफएसटीपी प्लांट के पास, वलीपुरा के पास, आवास विकास कॉलोनी, शांति निकेतन में ओवरहेड टैंक का भी निर्माण किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में निवास करने वाले शुद्ध पेयजल आपूर्ति से वंचित परिवारों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पहुंचाना है। 25 हजार परिवारों को पानी के लिए कनेक्शन देने का लक्ष्य है। पाइप लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। मार्च 2027 नगर के 25 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलने लगेगी।
1-वर्षों पहले डाली गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के लोगों को जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हैंडपंप, सबमर्सिबल से पानी से लेना होता है। पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण गंदे जल से होने वाली बीमारियों का भी खतरा रहता है। - वीरेंद्र सिंह, निवासी बीसा कॉलोनी
2- करीब एक माह पूर्व पहले पाइप लाइन डाली गई, जिससे रास्ते खोद दिए गए। अभी तक रास्तों को ठीक नहीं कराया गया। रास्तों के ठीक नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसुविधा को देखते हुए रास्तों को जल्द ठीक कराया जाए। - भारत, निवासी बीसा कॉलोनी
3-पाइप लाइन नहीं होने के कारण उन्हें पानी के लिए सबमर्सिबल का प्रयोग करना पड़ता है, जिससे बिजली का उपभोग बढ़ता है और बिल अधिक आता है। पाइप लाइन के डालने से सबमर्सिबल का प्रयोग बंद हो जाएगा। इससे बिजली की खपत कम होगी। - आस मोहम्मद, सरायघारी ऊपरकोट
4-पर्याप्त ओवरहेड टैंक नहीं होने, पुरानी लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से पाइप लाइन होने के बावजूद बहुत से घरों तक जलापूर्ति नहीं पहुंच पाती है। नई पाइप लाइन के डालने से जलापूर्ति बेहतर होगी और ऐसे परिवारों तक भी पानी पहुंचेगा, जहां अभी तक नहीं पहुंच पा रहा। - रिजवान, ऊपरकोट
अमृत योजना प्रथम में 27,917 लोगों को दिया गया लाभ
नगर के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना प्रथम के अन्तर्गत 27,917 लोगों को योजना का लाभ दिया गया। अमृत योजना द्वितीय में 25 हजार लोगों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। मोहल्ला ऊपर कोट निवासी शाहिद, यमुनापुरम निवासी सुनील, डीएम रोड निवासी महेश, चांदपुर रोड निवासी सुरेंद्र, प्रीत विहार निवासी नरेश आदि ने बताया कि अमृत योजना प्रथम में उन्हें पानी का कनेक्शन दिया गया। जलापूर्ति मिल रही है। सुबह चार घंटे और शाम को तीन घंटे आपूर्ति मिल रही है।
मार्च 2027 तक नगर के 25 हजार घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। पालिका के साथ सामंजस्य कर पाइप लाइन डाली जा रही है, जिन क्षेत्रों में पालिका का सड़क निर्माण होना है, उन क्षेत्रों में पहले लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। - आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता, जलनिगम नगरीय क्षेत्र
Trending Videos