{"_id":"6a32cd246329b782f003e37f","slug":"abhishek-rana-death-case-case-registered-against-four-people-including-his-wife-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-157513-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक राणा मौत प्रकरण : पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक राणा मौत प्रकरण : पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक अभिषेक के परिजनों से मिलती पूर्व विधायक विमला सोलंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मोहल्ला खत्रीवाड़ा में अभिषेक राणा की शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने के मामले में उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, बुधवार को पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने परिजनों से मिल सांत्वना दी। परिजनों ने अभिषेक की मौत आत्महत्या नहीं हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
मृतक के पिता राजेंद्र निवासी सरावगीवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पुत्र अभिषेक ने छह माह पूर्व रोशनी पुत्री समय सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर के साथ कोर्ट में शादी की थी। विवाह के बाद से ही अभिषेक की पत्नी रोशनी, उसका भतीजा धीरज व उसके दो भाई अक्सर अभिषेक की पिटाई और प्रताड़ित करते थे। अभिषेक अपनी पत्नी के साथ खत्रीवाड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।
14 जून की रात अभिषेक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। आरोप लगाया कि अभिषेक ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी रोशनी, धीरज व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।