{"_id":"69c4135f0ec2fd142f01d46e","slug":"adolescent-girls-will-receive-the-cervical-vaccine-at-19-centers-from-28-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150882-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशोरियों को 28 से 19 केंद्रों पर लगेगी सर्वाइकल वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशोरियों को 28 से 19 केंद्रों पर लगेगी सर्वाइकल वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 14 वर्ष पूरे कर चुकी करीब 42,884 किशोरियों को शनिवार से 19 केंद्रों पर सर्वाइकल कैंसर से (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, पिछले सप्ताह 10,720 वायल मिलने पर उन्हें कोल्ड चैन में सुरक्षित रखा गया है। किशोरियों को टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लेकर आना होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव व सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए लगने वाला महंगा टीका किशोरियों को निशुल्क लगेगा। इसके लिए जिला मुख्यालय पर पिछले सप्ताह 10,720 वॉयल मिल चुकी हैं।
बताया कि किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर को टीकाकरण के जरिए रोका जा सकता है। इस वैक्सीन के बाद किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर का खतरा 95 फीसदी तक कम हो जाएगा। शनिवार से जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू, धरपा व वैर में वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने से पूर्व किशोरियों का पंजीकरण होगा। इसके लिए आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लेकर आना होगा।
Trending Videos