सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   AIMIM Leader Creates Reel with Modern Weapons Placed on Car Bonnet

बुलंदशहर: कार के बोनट पर आधुनिक हथियार रख AIMIM नेता ने बनाई रील, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 02 May 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
AIMIM Leader Creates Reel with Modern Weapons Placed on Car Bonnet
कार के बोनट पर आधुनिक हथियार रख AIMIM नेता ने बनाई रील - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की सख्त हिदायत के बावजूद रील बनाने का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है।  वहीं, अब बुलंदशहर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलशाद कुरैशी उर्फ हड्डी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेताजी कार के बोनट पर आधुनिक हथियार रखकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos


बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके और खुर्जा के निवासी दिलशाद हड्डी एक बार फिर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनका एक विवादित वीडियो है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलशाद अपनी लग्जरी कार के बोनट पर एक आधुनिक हथियार रखकर पोज दे रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों ने इसे कानून की धज्जियां उड़ाने वाला कृत्य बताया।  जबकि, शासन के सख्त निर्देश हैं कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना या उनके साथ रील बनाना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रत्याशी होने के नाते दिलशाद हड्डी की इस रील ने स्थानीय राजनीति में भी चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा हथियार लाइसेंसधारी है या नहीं, और यदि लाइसेंसधारी है, तो क्या उसके प्रदर्शन की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed