{"_id":"6a7a04e737bdcd12af0ce32a","slug":"all-four-siblings-who-fell-ill-with-food-poisoning-have-recovered-and-been-discharged-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162365-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फूड प्वाइजनिंग से बीमार चारों भाई-बहन हुए स्वस्थ, डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फूड प्वाइजनिंग से बीमार चारों भाई-बहन हुए स्वस्थ, डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। आलू की बासी सब्जी खाने से फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए चारों भाई-बहन को सोमवार दोपहर वार्ड से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। बड़े भाई को जिला चिकित्सालय से तो तीन भाई-बहन को जिला महिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखुपूर रौरा निवासी भोला सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अनुज, 15 वर्षीय पुत्री अनुष्का, 14 वर्षीय पुत्र नितिन व नौ वर्षीय पुत्र जतिन ने सुबह की बची हुई आलू की सब्जी के साथ शाम रोटी खाई थी। बासी सब्जी के सेवन करने से शनिवार रात 10 बजे करीब एक-एक कर सभी को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी महसूस होने लगी। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।
चारों बच्चों के एक साथ पेट दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या बनने पर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी से चारों को बुलंदशहर रेफर कर दिया। रविवार को चारों का उपचार कर निगरानी की गई। सोमवार सुबह चारों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। पिता भोला सिंह ने बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ होने पर घर ले आए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि बासी सब्जी खाने से बीमार हुए एक ही परिवार के चारों भाई-बहनों को वार्ड से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।