{"_id":"6a7a052af8f8809224059b13","slug":"basketball-court-to-be-reconstructed-at-a-cost-of-80-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1034-162413-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 80 लाख रुपये से होगा बास्केटबॉल कोर्ट का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 80 लाख रुपये से होगा बास्केटबॉल कोर्ट का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में खस्ताहाल हो चुके बास्केटबॉल कोर्ट का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाएगा। करीब 80 लाख रुपये की लागत से कोर्ट को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि यमुनापुरम और टांडा स्टेडियम में करीब आठ करोड़ 41 लाख 55 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। टांडा स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट और सिंथेटिक रनिंग ट्रैक समेत अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं, यमुनापुरम स्टेडियम में स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल कोर्ट और जिम समेत अन्य विकास कार्य कराए जाने हैं।
उन्होंने बताया कि यमुनापुरम स्टेडियम में प्रस्तावित अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। अब बास्केटबॉल कोर्ट का पुनर्निर्माण कार्य ही शेष है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि विकास कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में कार्यदायी संस्था को करीब 4.20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वहीं, दूसरी किस्त के लिए भी शासन को पत्र भेजा जा चुका है।