{"_id":"6a7a04826a9d0ac3820c18c4","slug":"up-board-last-date-for-application-with-late-fee-is-august-16-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-162363-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए व्यक्तिगत (प्राइवेट) फॉर्म भरे जा चुके हैं। अब विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि कोषागार में शुल्क जमा करने और शैक्षिक विवरणों को वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। अब सोमवार के बाद 100 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 16 अगस्त ही रहेगी।
हालांकि, विलंब शुल्क के साथ जमा किए गए शुल्क का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। अपलोड किए गए विवरणों जैसे नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो आदि की जांच 21 से 31 अगस्त तक की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवधि के दौरान वेबसाइट पर कोई नया अपडेट प्रतिबंधित रहेगा। विवरणों में संशोधन करने की अवधि एक से 10 सितंबर 2026 तक है। इसमें केवल मौजूदा विवरणों में सुधार स्वीकार किए जाएंगे। नए छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे।