फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly man dies in head-on collision between two motorcycles.

Bulandshahar News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में वृद्ध की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in head-on collision between two motorcycles.
छतारी। अलीगढ़-अनूपशहर हाइवे पर सोमवार दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया। शाम को उपचार के दौरान एक बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


चौगानपुर ग्राम पंचायत का माजरा मोहनपुरा गांव निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उनके पिता नेम सिंह (78) सोमवार को किसी काम से छतारी कस्बा गए थे। जहां से दोपहर करीब तीन बजे वापस बाइक से गांव लौट रहे थे। जब अलीगढ़-अनूपशहर हाइवे पर त्योर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में नेम सिंह और दूसरी बाइक सवार हरिओम निवासी गांव कस्बा ड्डडू घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया, जहां पर शाम को उपचार के दौरान नेम सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, हरिओम का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed