{"_id":"69ab08ec96501680730df054","slug":"an-eight-year-old-girl-was-molested-on-the-pretext-of-giving-her-ten-rupees-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111732-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दस रुपये देने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दस रुपये देने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसमें बच्ची की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी आठ वर्षीय और 12 वर्षीय पोती घर से बाहर दुकान पर सामान लेने गई थी। पड़ोस में रहने वाले एक ग्रामीण ने बच्ची को अपने पास बुलाया। इसमें छोटी वाली बच्ची खेलते हुए उसके पास चली गई। आरोप है कि आरोपी ने दस रुपये देने का लालच दिया और बच्ची को अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की।
बच्ची वहां से शोर मचाते हुए बाहर आ गई और घटना परिजनों को बताई। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर निजाम के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है, उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos