सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An unknown vehicle hit a mother and daughter crossing the road, killing both.

Bulandshahar News: सड़क पार कर रही मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit a mother and daughter crossing the road, killing both.
अरनिया थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास हुए हादसे में मृतका राजकुमारी का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल
विज्ञापन
खुर्जा/अरनिया। थाना क्षेत्र में अलीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बिजली घर के समीप सड़क पार कर रही एक महिला और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


अरनिया थाना क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द निवासी राजकुमारी (30 वर्ष) अपनी तीन वर्षीय बेटी इशिका के साथ सोमवार दोपहर अरनिया स्थित बिजली घर पर आई थी। बताया जा रहा है कि राजकुमारी के आधार कार्ड में कुछ तकनीकी त्रुटि थी, जिसे ठीक कराने के लिए वह बिजली घर स्थित केंद्र पर पहुंची थी। कार्य पूर्ण करने के बाद वह अपनी बेटी का हाथ पकड़कर पैदल ही वापस घर लौटने के लिए सड़क पार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही राजकुमारी बेटी को लेकर रोड के बीच पहुंचीं, तभी अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची कई फीट दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, राजकुमारी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और निजी वाहनों की मदद से घायल राजकुमारी को पास के मुनि स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन और पुलिस उसे लेकर बुलंदशहर की ओर दौड़े लेकिन रास्ते में राजकुमारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अरनिया ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अरनिया थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास हुए हादसे में मृतका राजकुमारी का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल

अरनिया थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास हुए हादसे में मृतका राजकुमारी का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed