{"_id":"69ab099a40e8fb58730c4058","slug":"anil-was-murdered-in-a-dispute-over-lifting-soil-from-the-field-one-arrested-in-the-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149715-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में हुई थी अनिल की हत्या, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में हुई थी अनिल की हत्या, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सिकंदराबाद में अनिल हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई अनिल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जमीन के एक टुकड़े से मिट्टी उठाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रंजिश में बदला और इसी रंजिश ने अनिल की जान ले ली। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हुआ है। उसके पास से अवैध पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल और उसके ताऊ (दाऊ) कमल के बीच खेत को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। दोनों एक ही खेत के सह-खातेदार हैं, लेकिन अभी तक जमीन का आधिकारिक बंटवारा कुर्रेबंदी नहीं हुआ था। विवाद तब गहराया जब ताऊ पक्ष के लोग खेत से मिट्टी उठवा रहे थे। अनिल ने बिना बंटवारे के मिट्टी उठाने का कड़ा विरोध किया। जब आरोपी पक्ष जेसीबी और डंपर लेकर खेत पर पहुंचे, तो दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई।
आक्रोशित अनिल पक्ष ने जेसीबी में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मामला और बिगड़ गया। यही रंजिश हत्या की मुख्य वजह बनी। बृहस्पतिवार रात सिकंदराबाद पुलिस टीम संतपुरा बम्बे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने बाइक मोड़कर सिरोधन की ओर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर रिटौली के पास कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक फिसल गई।
खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल बदमाश की पहचान दीपक निवासी गांव जौली के रूप में हुई है।
सीओ सिकंदराबाद ने बताया कि अनिल की हत्या की साजिश में कुल चार आरोपी शामिल थे। दीपक की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की टीमें फरार अन्य तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने दीपक के पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट के साथ) बरामद की है। आरोपी को हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos