सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   April felt like June, with temperatures reaching 42 degrees Celsius, and streets deserted.

Bulandshahar News: अप्रैल में जून जैसी तपिश, पारा 42 <bha>@</bha>, लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
April felt like June, with temperatures reaching 42 degrees Celsius, and streets deserted.
सोमवार दोपहर एक बजे के करीब कलक्ट्रेट के गेट के बाहर इस तरह का रहा नजारा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/अहमदगढ़/बुगरासी। अप्रैल के आखिरी दिनों में ही गर्मी ने जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सूरज की तेज तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार से आंधी और बादल छाने की संभावना जताई है।

पिछले कई दिनों की तरह सोमवार को भी सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर और बढ़ता गया। दोपहर तक लू के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। तेज गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिली। लोग सिर पर कपड़ा, आंखों पर चश्मा और हाथ में पानी की बोतल लेकर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 11 फीसदी और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि इस भीषण गर्मी से मंगलवार को कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से मौसम में बदलाव के लिए बादल छाने और बूंदाबांदी के साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का भी अनुमान जताया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed