फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Atal Labs will be set up in ten government schools at a cost of one crore.

Bulandshahar News: दस राजकीय विद्यालयों में एक करोड़ से स्थापित होंगी अटल लैब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Atal Labs will be set up in ten government schools at a cost of one crore.
बुलंदशहर। जिले के दस राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं में छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसे नवाचारों से रूबरू कराया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये से बनने वाली लैब के लिए विद्यालयों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अटल इनोवेशन मिशन के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ये लैब युवाओं की कल्पनाओं को नई उड़ान देंगी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लैब के लिए दस लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पहले चरण में सीतापुर के दस राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां 72 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्रयोगशालाएं तैयार होंगी।
विज्ञापन

यहां विद्यार्थियों को ड्रोन निर्माण और पेटेंट इनोवेशन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना का कार्य सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा किया जाएगा। लैब स्थापित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित स्कूल के तीन शिक्षकों को इसे संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लैब के कामकाज और छात्रों की प्रगति का समय-समय पर मूल्यांकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed