फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Poet Jasveer Haldhar pays tribute to the bravery of martyrs

Bulandshahar News: शहीदों की शौर्यगाथा पर कवि जसवीर हलधर ने बांधा समा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Poet Jasveer Haldhar pays tribute to the bravery of martyrs
उत्तराखंड में कविता पेश करते जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव गहना निवासी अंतरराष्ट्रीय कवि जसवीर हल
जहांगीराबाद। वीर शहीदों की शौर्यगाथा को अपनी रचना से जन-जन तक पहुंचाने वाले जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव गहना निवासी कवि जसवीर हलधर ने उत्तराखंड में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में समा बांध दिया। प्रभावित होकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

25 जुलाई को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में देशभर से आमंत्रित कवियों ने वीर सैनिकों और शहीदों को समर्पित काव्य रचनाओं का पाठ किया।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के गांव गहना निवासी अंतरराष्ट्रीय कवि जसवीर हलधर ने अपनी काव्य रचना के माध्यम से देश के वीर जवानों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण चित्रण किया। उनकी रचना ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काव्य पाठ के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कवि जसवीर हलधर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर हलधर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं बल्कि जहांगीराबाद क्षेत्र और उनके गांव गहना के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के सम्मान में कविता पढ़ना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed