सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Atrauli team reaches the final after winning the match by seven wickets.

Bulandshahar News: सात विकेट से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची अतरौली की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Atrauli team reaches the final after winning the match by seven wickets.
खुर्जा के एल्पाइन क्रिकेट अकादमी में आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
खुर्जा। जंक्शन मार्ग स्थित एल्पाइन क्रिकेट अकादमी में सेमीफाइनल मुकाबले में अतरौली की टीम ने सात विकेट से जीतकर मैच अपने नाम किया। इसी के साथ टीम ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दूसरा सेमिफाइनल आज बृहस्पतिवार को होगा।


अकादमी के कोच राजीव शर्मा ने बताया कि सेमिफाइनल प्रथम के मैच का उद्घाटन एल्पाइन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने किया। मुकाबला प्लेयर चाॅइस क्रिकेट अकादमी अतरौली और डीसी क्रिकेट क्लब पलवल के बीच हुआ। अतरौली की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई पलवल की टीम 20 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी पारी में अतरौली की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खो कर 128 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। साथ ही सात विकेट से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब परितोष को मिला। अब दूसरे सेमिफाइनल की विजेता टीम से अतरौली की टीम का फाइनल में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed