{"_id":"69f6328e70e444f4c2062b78","slug":"bike-collides-with-a-tanker-parked-on-the-road-salon-owner-dies-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-153563-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क पर खड़े टैंकर से टकराई बाइक, सैलून संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क पर खड़े टैंकर से टकराई बाइक, सैलून संचालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कस्बे में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 42 वर्षीय सैलून संचालक की जान चली गई। विमला टॉकीज के पास सड़क पर खड़े एक पानी के टैंकर से बाइक टकराने के चलते यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला पाठक पूर्व निवासी निशार उर्फ शाहरुख (42) कस्बे के टाउन स्कूल के पास अपना सैलून चलाते थे। शुक्रवार रात जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी विमला हॉल के पास सड़क पर खड़े एक पानी के टैंकर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक मोबाइल कंपनी की ओर से फाइबर लाइन बिछाने का काम चल रहा था, इसके लिए यह टैंकर वहां तैनात था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर की तेज रोशनी के कारण निशार को सामने का दृश्य स्पष्ट नहीं दिखाई दिया और उनकी बाइक सीधे टैंकर में जा घुसी। मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे। हादसे के बाद गंभीर घायल निशार को पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos