सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP MP Arun Kumar Sagar and Sons Receive Threats

UP: भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर और बेटों को धमकी, दीं गालियां और कहे जातिसूचक शब्द; सुने 2.36 मिनट का ऑडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 01 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद अरुण कुमार सागर ने बताया कि आरोपी विपक्षी पार्टी के एक नेता की शह पर ऐसा कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी है लेकिन वह जल्द प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। 

BJP MP Arun Kumar Sagar and Sons Receive Threats
सांसद अरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर स्थित साउथ सिटी कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने सांसद अरुण सागर व उनके बेटों को धमकाया। इससे पहले 28 अप्रैल को उनके बेटे अंकित सागर से आरोपी ने अभद्रता करने के साथ जातिसूचक शब्द कहे थे। आरोपी का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सांसद के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। सांसद ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

Trending Videos

साउथ सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर के बेटे अंकित सागर 28 अप्रैल को क्रिकेट खेलने के लिए जा रहे थे। तभी उनसे रंजिश मानने वाला कॉलोनी का नीटू सिंह उनसे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गाड़ी के बोनट पर घूंसे मारने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अजीजगंज पुलिस मौके पर आई तो आरोपी ने पुलिस से भी अभद्रता की। इसके बाद आरोपी भाग गया। मामले में आरोपी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किसी अन्य व्यक्ति को की गई कॉल में वह सांसद और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा दोनों पुत्रों और सांसद को जातिसूचक शब्द भी कह रहा है। 

सांसद अरुण कुमार सागर ने बताया कि आरोपी विपक्षी पार्टी के एक नेता की शह पर ऐसा कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी है लेकिन वह जल्द प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी नीटू सिंह का भाई मुकेश डैम रोड पर फायरिंग के मामले का आरोपी था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी नीटू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वह भी फायरिंग प्रकरण में आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed