{"_id":"6a83ff0a17891cdea70af3e4","slug":"brother-and-sister-riding-motorcycle-died-being-hit-by-unidentified-vehicle-in-ahmedgarh-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर, दो अर्थी और चीखपुकार: अज्ञात वाहन ने सड़क पर भाई-बहन को रौंदा, ससुराल से तन्नू को लेकर लौट रहा था अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घर, दो अर्थी और चीखपुकार: अज्ञात वाहन ने सड़क पर भाई-बहन को रौंदा, ससुराल से तन्नू को लेकर लौट रहा था अनिल
Tue, 18 Aug 2026 12:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
Road Accident In Bulandshahr: अहमदगढ़ में बीती रात एक सड़क हादसा सामने आया। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब भाई बहन को उसकी ससुराल से लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने ली भाई-बहन की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के थाना अहमदगढ़ अंतर्गत गांव खखुड़ा के समीप सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव करकोरा महाराजपुर निवासी केशव पुत्र अनिल कुमार अपनी बहन तन्नू उर्फ हिमाशू के साथ उसकी ससुराल गौतमबुद्ध नगर के आकलपुर म्याना से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
खखुड़ा पुल के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बुलंदशहर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अहमदगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन