फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nine entrance gates will be constructed at a cost of 50 lakh.

Bulandshahar News: 50 लाख की लागत से बनेंगे नौ प्रवेश द्वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Nine entrance gates will be constructed at a cost of 50 lakh.
सिकंदराबाद में नगर पालिका की ओर से बनवाया जा रहा प्रवेश द्वार। संवाद
सिकंदराबाद। नगर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका करीब 50 लाख रुपये की लागत से नौ प्रवेश द्वार बनवाएगी। इनमें से एक प्रवेश द्वार का निर्माण पवन कुटीर के पास एसडीएम कॉलोनी में शुरू हो चुका है और जल्द ही तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि नगर के प्रमुख मार्गों और स्थानों पर आकर्षक प्रवेश द्वार स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत चिश्ती दरगाह के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वार, गुलावठी रोड पर दयावती दीवान सिंह स्कूल के पास संत रविदास द्वार, भटपुरा रोड गौशाला के पास घनश्याम मित्तल द्वार, सिरोधन रोड पर श्रीकृष्ण द्वार, पवन कुटीर पर चंद्रशेखर द्वार, एसडीएम कॉलोनी में डॉ. हेडगेवार द्वार, देवी मंदिर गेट पर महात्मा ज्योतिबा फुले द्वार और मां भगवती के नाम से प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो प्रवेश द्वारों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शेष प्रवेश द्वारों का काम भी शीघ्र शुरू कराकर समय पर पूरा कराया जाएगा। प्रवेश द्वारों के आसपास हरियाली, पेड़-पौधे और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरियाली युक्त बनाने के साथ-साथ प्रवेश द्वारों के माध्यम से नगर की एक अलग पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे नगर में सुंदरीकरण के साथ-साथ समानता और आकर्षण का नजारा भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed