{"_id":"6a833983926de7417e039d41","slug":"over-5000-admissions-recorded-on-the-first-day-for-undergraduate-and-postgraduate-courses-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-162944-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक में पहले दिन हुए पांच हजार से अधिक प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक में पहले दिन हुए पांच हजार से अधिक प्रवेश
विज्ञापन
खुर्जा के एनआरईसी डिग्री कॉलेज में मेरिट लिस्ट में अपना नामदेखते छात्र-छात्रा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध जिले के कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार, 17 अगस्त 2026 को शुरू हो गई। पहले दिन जिले के 78 कॉलेजों में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 19 अगस्त तक प्रवेश का मौका मिलेगा।
सीसीएसयू ने बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए थे। इसके बाद कॉलेजों ने अपनी मेरिट तैयार कर छात्रों के प्रवेश शुरू किए। छात्र-छात्राओं ने जारी किए गए ऑफर लेटर निकालकर सोमवार को कॉलेजों में जमा किए।
पहले दिन कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रवेश होते रहे। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजीव सिरोही ने बताया कि पहली मेरिट के प्रवेश शुरू हो गए हैं। उन्होंने छात्रों से समय रहते प्रवेश कराने की अपील की। 19 अगस्त अंतिम तिथि के बाद दूसरी मेरिट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सोमवार को नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में बीए में 30, बीकॉम में 12 और बीएससी में 18 प्रवेश हुए। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में 14 और बीकॉम में छह छात्रों ने दाखिला लिया। खुर्जा के एनआरईसी महाविद्यालय में बीए में 24, बीकॉम में 13 और बीएससी में 11 प्रवेश दर्ज किए गए।
गुलावठी के डीएन पीजी कॉलेज में बीए में 16, बीकॉम में दस और बीकॉम में 14 प्रवेश हुए। सबसे ज्यादा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र पहुंचे।राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर में बीए में 12, बीएससी में आठ और बीकॉम में सात छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया।
मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में आठ प्रवेश हुए। डीपीबीए डिग्री कॉलेज में बीए में 20, बीकॉम में 21 और बीकॉम में आठ दाखिले हुए। आईपी पीजी कॉलेज में बीए में 12, बीकॉम में नौ और बीएससी में दस प्रवेश दर्ज किए गए। कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रमों के काउंटर बनाए गए ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो।