{"_id":"6a8339db8aa8a21b86029832","slug":"devotees-thronged-shiva-temples-on-the-third-monday-of-sawan-and-performed-jalabhishek-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-162896-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सावन के तीसरे सोमवर को शिवालयों उमड़ी श्रद्धा, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सावन के तीसरे सोमवर को शिवालयों उमड़ी श्रद्धा, किया जलाभिषेक
विज्ञापन
श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/शिकारपुर/सिकंदराबाद/सलेमपुर/नरसेना/बीबीनगर/नरौरा/डिबाई/अहमदगढ़। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से नगर से लेकर देहात तक के शिवालय गूंजते रहे। जलाभिषेक से पहले भक्तों ने गंगा स्नान भी किया। नगर समेत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
शहर के राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर, देवीपुरा स्थित मां काली मंदिर, भवन मंदिर और सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरूआ स्थित द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का पूजन किया।
द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर स्थापित शिवलिंग का शृंगार किया गया। संस्थापक आचार्य मंजीत धर्मध्वज और अन्य आचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर, शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित बड़ा महादेव मंदिर और अनूपशहर के शिवालयों में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
अहार व अनूपशहर समेत जिले भर के गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं, सिकंदराबाद में शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, बेलपत्र, भस्म और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद और शीतल जल वितरित किया गया। इसी तरह जिले भर के अलग-अलग हिस्सों के शिवालयों पर भी हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
राष्ट्रीय वित्त व्यवस्था उन्नति के लिए सप्त कोसी परिक्रमा व रुद्राभिषेक
बुलंदशहर। द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के तीसरे सोमवार पर धर्मपुष्प विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज के सानिध्य में राष्ट्रीय वित्त व्यवस्था उन्नति के लिए सप्त कोसी परिक्रमा की गई। परिक्रमा के पश्चात सिद्धपीठ के ब्राह्मणों ने शांति पाठ मंत्रोच्चारण करते हुए राष्ट्रीय वित्त व्यवस्था उन्नति के लिए गन्ने के रस से अभिषेक किया। साथ ही नागपंचमी होने के चलते राष्ट्र की कुंडली में कालसर्प योग के चलते नागदेवता का पूजन किया गया।
इस दौरान सभी भक्तों ने भी अपनी-अपनी विशेष कामनाओं की पूर्ति के लिए सर्पदान किए। आचार्य ने बताया कि सिद्ध महापीठ पर महालिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से वित्तीय उन्नति बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार के आर्थिक दोष से मुक्ति मिलती है। परिक्रमा करने के बाद सभी शिव भक्तों ने बाबा महालिंगम का जलाभिषेक किया। इस दौरान कुंवरपाल, मनोज फौजी, संजू पंडित, शीलू ठाकुर व अनुराग इत्यादि सेवादार मौजूद रहे। संवाद