फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The secretary filed a complaint against an unknown person.

Bulandshahar News: सचिव ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
The secretary filed a complaint against an unknown person.
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कौड़ा शमशाबाद की अस्थाई गोशाला में गोवंश को नोचने का वीडियो वायरल हुआ है। समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार को बीडीओ जहांगीराबाद मनीष मिश्रा, एडीओ पंचायत जगदेव गिरी और सचिव प्रदीप गोस्वामी गोशाला पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी के अनुसार, घटना वाले दिन दो युवक गोवंश के शव को बाहर से अंदर ले जाते दिखे थे। उन युवकों ने ही अन्य लोगों को फोन करके मौके पर बुलाया था। इसके बाद वहां भीड़ बढ़ गई और योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रकरण को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

औरंगाबाद थाने में दृश्य क्लिप के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में तहरीर देने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
विहिप नेता दीपक अग्रवाल और नितिन सिंघल ने ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी, पशु चिकित्सक पारुल, डिप्टी सीवीओ अनिल तोमर, केयरटेकर उदय सिंह, ग्राम प्रधान मटरु, भूरा लोधी, एडीओ जगदेव गिरी और चतरु के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उन्होंने इन सभी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शव को पहले गोशाला के अंदर से बाहर गेट तक लाया गया था। फिर शव को वहीं ले जाकर डाल दिया गया, जहां वह पहले पड़ा था। घटना से एक दिन पहले 16 अगस्त 2026 को, इसी गोवंश का चिकित्सक ने इलाज भी किया था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी खुद को बचाने के प्रयास में झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed