सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Triple Murder Arrested Accused Attempts to Flee Police Shoot Him in the Leg

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: गिरफ्तार आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश कर रहे मयंक को पुलिस ने मारी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 27 Apr 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने जा रही थी।

Bulandshahr Triple Murder Arrested Accused Attempts to Flee Police Shoot Him in the Leg
मौके पर पड़ा हथियार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस के एक आरोपी की पुलिस मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने पैर में गोली मार दी। दरअसल, तीन हत्याओं की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
Trending Videos


इसमें एक आरोपी मयंक सैनी की निशानदेही पर पुलिस तमंचा बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान मयंक ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मयंक के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम में शनिवार रात को जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में दस लोगों ने मिलकर दो भाई और उनके एक भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ की जा रही थी। सोमवार सुबह गिरफ्तार किए गए आरोपी मयंक सैनी की निशानदेही से अगवाल फ्लाईओवर के पास हथियार बरामद करने के लिए ले जाया गया। 

 

जहां से आरोपी भागने लगा पुलिस ने जब आरोपी का पीछा किया तो उसने बरामद तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और उसके पैर में गोली लगी। मयंक घायल अवस्था में वहीं गिर गया, जिसको पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।

चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

पूर्व भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि उनके चाचा सरूप सैनी का बेटा अमरदीप (35) सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में जाता था। वहां उसकी दोस्ती जीतू सैनी से हो गई थी। जीतू का रविवार को जन्मदिन था, पर जिम में दोस्तों ने शनिवार रात को ही पार्टी रखी थी। इसमें 35-40 युवक मौजूद थे। 

 

करीब 11:30 बजे जीतू ने केक काटा। मस्ती-मजाक के दौरान केट कटने के बाद अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इस पर जीतू और उसका दोस्त मयंक सैनी भड़क उठे। अमरदीप से बहस करने लगे। विवाद बढ़ा तो अमरदीप ने ताऊ के बेटे मनीष (32) व भतीजे आकाश (20) को फोन कर बुला लिया। 

 

इन दोनों का भी उनसे विवाद हुआ। मनीष ने झगड़े की सूचना बड़े भाई संजय सैनी को दी, तो उन्होंने वहां से निकलने के लिए कहा। संजय ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद मयंक, उसका भाई रिंकू, जीतू, उसका भाई रवि सैनी, नरेश, भारत, मनीष, रुपेश, अनुज और सौरभ हथियारों के साथ जिम पहुंचे। 

 

आरोप है कि इस दौरान जीतू व अन्य युवकों ने मनीष, अमरदीप व आकाश को पकड़ लिया और लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आकाश की पीठ पर गोली लगी। संजय घटनास्थल पर पहुंचे तो तीनों लहूलुहान पड़े थे और आरोपी फरार हो चुके थे। संजय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed