फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bus collides with tractor-trolley; woman dies, 14 passengers injured.

Bulandshahar News: आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बस, महिला की मौत, 14 यात्री घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with tractor-trolley; woman dies, 14 passengers injured.
सिकंदराबाद। मैनपुर से नोएडा जा रही उरई डिपो की बस मंगलवार की तड़के नेशनल हाईवे-34 पर बिलसूरी फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के समय बस में 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस व ट्रैक्टर के चालक अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रैक्टर को हटाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में भर्ती यात्री अवधेश निवासी गांव अढौली जनपद उन्नाव ने बताया कि सोमवार की रात में करीब दस बजे वह मैनपुर से नोएडा जाने के लिए उरई डिपो की बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के चार बजे सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसूरी में फ्लाईओवर के पास बस के आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली की बस से टक्कर हो गई। बस के ट्रक से टकराने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
अचानक लगे तेज झटके से यात्रियों की सीटें टकराने से यात्री घायल हो गए। वहीं, बस में आगे की सीट पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला सुधापा (50) निवासी फिरोजाबाद को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। बाकी मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चार घायलों को मंगलवार की दोपहर उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल रमेश, अवधेश का अभी भी उपचार चल रहा है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की तड़के बिलसूरी फ्लाईओवर के पास बस की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराने के कारण एक महिला की मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
परिवार के साथ नोएडा में रहती थीं सुधा
सुधा के पुत्र शिवा ने बताया कि उनकी वह परिवार के साथ नोएडा के खोड़ा में रहते हैं। उनकी मां एक निजी कंपनी में कार्य करती थीं। वह पांच भाई और तीन बहन हैं। बड़ी बहन रुची की मैनपुरी में शादी हुई है। मां बड़ी बहन रुची से मिलने के लिए गई थीं।
सोमवार की रात वापस आने के लिए वह मैनपुर से उरई डिपो की बस में सवार हुई थीं। बस में बैठने के बाद मां ने फोन कर कहा था कि वह सुबह नोएडा पहुंच जाएगी। उन्हें लेने के लिए बस स्टैंड आ जाना।
वह मां के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। वह नहीं जानते थे कि मां अचानक इस तरह उन्हें छोड़कर चली जाएंगी। हादसे को लेकर परिवार के लोग सदमे में है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये लोग हुए घायल
अनुष्का, संगीता, रामशंकर,तुलसी, भोलेशंकर, सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश वर्मा, अवधेश, श्यामबाबू, लक्ष्मी,मीना और अजीत कुमार
इनकों जिला चिकित्सालय में किया गया भर्ती
रमेश वर्मा 64 वर्ष निवासी गांव जौलूपुर जनपद जालौन, अवधेश निवासी गांव अढौली जनपद उन्नाव, संजीव निवासी गोलाबाग मैनपुरी, लक्ष्मी निवासी मैनपुरी, रामशंकर निवासी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed