फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crocodile caught in Lalgadhi village; residents heave a sigh of relief.

Bulandshahar News: लालगढ़ी गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ, लोगों ने ली राहत की सांस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crocodile caught in Lalgadhi village; residents heave a sigh of relief.
छतारी क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में मगरमच्छ पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
खुर्जा। थाना छतारी क्षेत्र के लालगढ़ी गांव स्थित तालाब में मंगलवार को मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नरौरा में स्थित संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों अजय ने बताया कि गांव के किनारे स्थित तालाब में कई दिनों से एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। सूचना मिलने पर खुर्जा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


लगातार दो दिनों तक चले अभियान के दौरान टीम ने तालाब में जाल बिछाकर मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को नरौरा स्थित सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने लोगों से अपील की कि भविष्य में यदि किसी क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें। किसी भी वन्यजीव को स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed