सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car lost control and hit a wall, two killed

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Car lost control and hit a wall, two killed
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-34 पर दरियापुर पुलिस चौकी के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ड्यूटी के बाद ईको वैन से लिफ्ट लेकर वापस घर लौट रहे थे।
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव वलीपुरा निवासी नवीन सैनी 30 वर्ष,नगर के स्याना बस स्टैंड निवासी तेजेंद्र 32 वर्ष नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद ईको वैन से लिफ्ट लेकर घर लौट रहे थे। वैन में गांव चचरई थाना जहांगीराबाद निवासी वीरेंद्र कुमार भी सवार थे। मोहल्लाा शहरखा बारादरी कस्बा गन्नौर जनपद संभल निवासी आदिल वैन को चला रहे थे। मंगलवार की तड़के नेशनल हाईवे-34 पर वैन दरियापुर पुलिस चौकी के सामने भांटगढ़ी गांव स्थित साबुन फैक्टरी की दीवार में घुस गई। हादसे में वैन में सवार नवीन और तेजेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक आदिल और वीरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए।
वीरेंद्र किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। और चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आ गई, इसके कारण हादसा हुआ। थाने पर अभी तक इस बाबत तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed