फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered against six individuals, including five named persons, for an assault in the emergency ward.

Bulandshahar News: इमरजेंसी में मारपीट मामले में पांच नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six individuals, including five named persons, for an assault in the emergency ward.
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ईएमओ व सीनियर रेजिडेंट के बीच मारपीट मामले में पांच नामजद समेत छह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ईएमओ व सीनियर रेजिडेंट ने एक-दूसरे पर अभद्रता करते हुए पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कुदैना जयरामपुर निवासी डॉ. रजत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत है।
नौ जुलाई की रात करीब एक बजे इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. गौरव ने मरीज को देखने के लिए बुलाया।
मरीज को देखने के दौरान ईएमओ डॉ. गौरव कुमार, वार्डबॉय संदीप कुमार व सफाईकर्मी बिन्नी ने घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों से पिटाई कर दी। ईएमओ ने जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। बदहवाश हो जाने पर तीनों मुझे मरा समझकर छोड़कर चले गए। होश आने पर सीएमएस से शिकायत की तो तीनों ने सीएमएस से भी अभद्रता की। उधर,
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि नौ जुलाई की रात एक बजे ऑनकाल कर सीनियर रेजिडेंट डॉ. रजत कुमार को बुलाया।
डॉ. रजत ने मरीज को देखने की बजाय अभद्रता कर पिटाई की। सफाई कर्मी को जातिसूचक शब्द कह धक्का दे दिया।
इसके बाद सुबह डॉ. रजत अपने पिता देवेंद्र सिंह व कुछ अज्ञात लोगों संग आए और आते ही जान से मारने की नीयत से पिटाई कर दी और भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed