{"_id":"6a514ed7231250077405629e","slug":"two-days-of-rain-turned-the-districts-roads-into-a-mass-of-potholes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-159406-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन की बारिश और गड्ढों में तब्दील हो गईं जिले की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन की बारिश और गड्ढों में तब्दील हो गईं जिले की सड़कें
विज्ञापन
यमुनापुरम में बारिश से बदहाल हुई सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। मानसून की पहली बारिश ने जिले की सड़कों की पोल खोल दी है। शहर से लेकर देहात तक अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। नगर की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम की करीब 70 फीसदी सड़कें उखड़ चुकी हैं, जबकि खानपुर, जहांगीराबाद, स्याना, डिबाई, गुलावठी, अनूपशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद समेत जिले के कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से लोगों का सफर मुश्किल हो गया है।
जिले में लगातार दो दिन तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं। बारिश के दौरान हुए गड्ढों में विभिन्न स्थानों पर वाहन फंसे तो लोग परेशान हो उठे।
शहर की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम की मुख्य और संपर्क सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। कॉलोनी निवासी रमेश कुमार का कहना है कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। राहुल सिंह ने बताया कि मलिन बस्ती से भी बदतर हालात कॉलोनी के हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में भी हालात बेहतर नहीं हैं। खानपुर, जहांगीराबाद, स्याना, डिबाई, गुलावठी, अनूपशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद क्षेत्र की कई सड़कें उखड़ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से मंडियों तक फसल ले जाने में भी परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं, जिससे यात्रा का समय बढ़ गया है और वाहनों का रखरखाव खर्च भी बढ़ रहा है।
बारिश में तालाब किनारे धंसी इंटरलॉकिंग
जहांगीराबाद। नगर की नई बस्ती स्थित प्राचीन तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ और कई स्थानों पर बारिश के चलते इंटरलॉकिंग टाइल्स धंस गईं। हालात यह रहे कि नगर पालिका करीब 80 फीसदी भुगतान भी कर चुकी है, लेकिन अब टाइल्स धंसने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को ईओ ने निरीक्षण करते हुए तत्काल कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
सड़क चौड़ीकरण के गड्ढों में फंसे वाहन, लोग परेशान
खानपुर। नगर में बाईपास, चौहान बस्ती, थाना रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे अब बारिश के बीच राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होने लगे हैं। करीब एक माह से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य और सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन गड्ढों में फंसे। बस स्टैंड के निकट एक कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में उतर गई। कार का एक हिस्सा गड्ढे में धंसने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बाइक सवार भी पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और प्रेम फार्म हाउस के पास एक कार गड्ढे में गिर गई।
ईओ नगर पालिका डॉ. अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि सड़कों में गड्ढों को भरवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही लोगों को राहत दिलाने के लिए काम शुरू कराया जाएगा।