फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Waterlogging on the grounds after rain; players facing difficulties.

Bulandshahar News: बारिश के बाद मैदानों में भरा पानी, खिलाड़ी परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the grounds after rain; players facing difficulties.
खुर्जा के एनआरईसी खेल मैदान में बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
खुर्जा। तेज बारिश के बाद शहर के खेल मैदानों का बुरा हाल है। खुर्जा के प्रमुख एनआरईसी खेल मैदान में पानी भर गया है। इसके अलावा एल्पाइन क्रिकेट अकादमी समेत शहर के अन्य क्रिकेट क्लब भी जलमग्न हो गए हैं। मैदानों में पानी भरने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस ठप हो गई है।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि एनआरईसी खेल मैदान में सुबह से शाम तक अलग अलग खेलों का आयोजन होता है। जहां पर सैकड़ों क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन और अन्य खेल के खिलाड़ियों का आवागमन रहता है। इसके अलावा स्कूलों की ओर से भी अपने कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया, जिस कारण सभी खेल बंद हो गए। एल्पाइन क्रिकेट अकादमी के कोच राजीव शर्मा ने बताया कि पिच और नेट एरिया में पानी भर जाने से कोचिंग बंद करनी पड़ी है। बच्चे सुबह छह बजे से प्रैक्टिस के लिए आते हैं। तीन दिन तक मैदान सूखने की उम्मीद नहीं है। टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों का शेड्यूल बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय खिलाड़ी आरव चौहान ने बताया कि अगले महीने जिला टूर्नामेंट है। प्रैक्टिस न होने से फिटनेस और फॉर्म दोनों खराब हो रहे हैं। इंडोर सुविधा भी यहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed