{"_id":"6a849688e6e36ad2f102a6bd","slug":"case-registered-regarding-child-pornography-based-on-ncrp-report-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-163030-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एनसीआरपी की रिपोर्ट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एनसीआरपी की रिपोर्ट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिये बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साइबर अपराध से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच कर उसके पंजीकृत धारक की पहचान की।
साइबर इंचार्ज हर्ष मिश्रा के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल को साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के माध्यम से एक संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल के वितरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिक स्तर पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की सीएएफ (कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म) रिपोर्ट निकलवाई। दस्तावेजों की जांच में मोबाइल नंबर बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खालौर निवासी कदीम के नाम पर पंजीकृत मिला।
पुलिस ने आरोपी कदीम के खिलाफ संबंधित साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राप्त सूचना और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।