{"_id":"6a8497b07e56a9c8f105f526","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-based-on-the-first-merit-list-for-undergraduate-and-postgraduate-courses-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-163033-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक की पहली मेरिट से प्रवेश का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक की पहली मेरिट से प्रवेश का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में प्रवेश के लिए फार्म भरती छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिलेभर के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से इन विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुधवार तक का मौका दिया गया है। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश जारी हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों ने नियमानुसार मेरिट जारी कर सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
कॉलेजों में दूसरे दिन मंगलवार को प्रवेश के लिए मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया।
उन्होंने बताया कि जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 11 एडेड कॉलेज भी शामिल हैं।
इनमें स्नातक की 28 हजार से अधिक और परास्नातक की 15 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होना है। पिछले दो दिन में स्नातक की सात हजार से अधिक और परास्नातक की करीब पांच हजार सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए बुधवार तक का समय दिया गया है। इसलिए इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं अपने-अपने कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।