फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Players displayed their prowess at the district-level judo competition.

Bulandshahar News: जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess at the district-level judo competition.
जहांगीराबाद के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता की शुरूआत करते
जहांगीराबाद। नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन


विद्यालय खेल विभाग के अध्यक्ष विकास दीक्षित ने बताया कि जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक वर्ग में बुलंदशहर के मनीष, लखावटी के रोहित और इलेना के लैविश ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में बुलंदशहर के मयंक, लखावटी के दीपांशु, हिमांशु शर्मा, यश कुमार और इलेना के मूलचंद ने जीत हासिल की। अंडर-19 बालक वर्ग में बुलंदशहर के विकास और प्रिंस, इलेना के हिमांशु, लखावटी के हितेश और जहांगीराबाद के प्रिंस ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। वहीं, बालिका वर्ग में खुशी, लखावटी की डोली, जहांगीराबाद की खुशनुमा और मुस्कान ने जीत हासिल की। अंडर-14 और अंडर-17 प्रतियोगिताओं में परवाना गांव के खिलाड़ियों ने भी जीत हासिल की। प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed