सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Climbed onto the roof and brandished a pistol after protesting against molestation

Bulandshahar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छत पर चढ़कर लहराया तमंचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Climbed onto the roof and brandished a pistol after protesting against molestation
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते में दो किशोरियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने न केवल उनके परिवार को डराया-धमकाया, बल्कि हाथ में तमंचा लेकर घर की छत पर चढ़ गया। आरोप है कि उसने खुलेआम हथियार लहराते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

गांव निवासी दो किशोरियां शनिवार को अपने घर के पास खड़ी थीं। तभी गांव के ही एक युवक ने उनके साथ अभद्रता और छेड़खानी की। जब पीड़ित किशोरियों के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी के घर जाकर की तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने घर की दो मंजिला छत पर चढ़कर हाथ में तमंचा निकाल लिया और गाली-गलौच करते हुए पीड़ित परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के दौरान किसी ग्रामीण ने आरोपी का तमंचा लहराते हुए वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed