{"_id":"6a3813026cafe289260adb72","slug":"clouds-persisted-until-evening-but-brought-no-rain-the-temperature-dropped-to-38-degrees-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-157835-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शाम तक छाए रहे बादल लेकिन नहीं बरसे मेघ, तापमान कम होकर पहुंचा 38 डिग्री पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शाम तक छाए रहे बादल लेकिन नहीं बरसे मेघ, तापमान कम होकर पहुंचा 38 डिग्री पर
विज्ञापन
पूरा दिन आसमान में इस तरह छाए रहे बादल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी/सलेमपुर/बीबीनगर/नरसेना। लगातार बदल रहे मौसम के बीच रविवार पूरा दिन बादल छाए रहे। तापमान भी दो डिग्री कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बावजूद इसके गर्माहट और उमस से आमजन को निजात नहीं मिल सकी। शाम तक आमजन व किसान बारिश होने का इंतजार करते रह गए। मौसम वैज्ञानिक आंधी-बूंदाबांदी होने का अनुमान जता रहे हैं।
जून माह के शुरू होते ही मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच तापमान भी 44 डिग्री तक पहुंचा और लू का भी सामना करना। साथ ही आंधी-बारिश होने से राहत भी मिली। वहीं, अब पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्म हवा चलने और उमस का असर कम नहीं हो रहा। इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी काम नहीं आ रहे। वहीं, रविवार को एकाएक मौसम बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए और लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी रही लेकिन शाम तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही के बावजूद मेघ नहीं बरसने से किसानों और आम लोगों को निराशा हाथ लगी। मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों को लगा कि जल्द ही बारिश होगी और फसलों को लाभ मिलेगा लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी बारिश नहीं हुई। किसान सूरज सिंह और रवि करन का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत है। रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग गर्माहट और उमस से बचने के लिए घरों से भी जरूरी काम के लिए निकले।
ऐसे मौसम के बीच रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रर्ता 44 फीसदी और हवा की गति 15 किलाेमीटर प्रति घंटे के आसपास रही जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि बादल छाने के बाद भी गर्माहट व उमस कम नहीं हुई। अनुमान बन रहा है कि आंधी संग बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, लगातार बदल रही मौसम की रंगत और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बारिश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस समय बारिश होती है तो इसका फायदा फसलों को मिलेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।